आंध्र प्रदेश के मंत्री रावेला किशोर बाबू के बेटे सुशील ने बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया है। आज सुबह ही उन्होंने सरेंडर किया है। वह छेड़छाड़ के एक मामले में आरोपी हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सुशील का मेडिकल चेकअप किया जा रहा है जिसके बाद उसे आज ही मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। खबर के मुताबिक एक महिला टीचर स्कूल से घर लौट रही थी जिसका पीछा कथित रूप से सुशील ने किया और विरोध किए जाने पर धमकाया भी। हालांकि सुशील ने इन आरोपों का खंडन किया है।सुशील ने फेसबुक पर लिखा है कि मुझे फंसाया जा रहा है, इस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। राजनीतिक कारणों से यह सब हो रहा है। मैं निर्दोष हूं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।