‘अब देश को वंशवाद से आजादी मिली है’
(India)
जेएनयू मुद्दे पर राहुल गांधी वो कर गए जो आज तक राजीव गांधी और नेहरू ने भी नहीं किया। वो देशद्रोही नारे लगाने वालों से सहानुभूति दिखाने के लिए उनके साथ खड़े हो गए। जेएनयू मुद्दे पर राहुल गांधी वो कर गए जो आज तक राजीव गांधी और नेहरू ने भी नहीं किया। वो देशद्रोही नारे लगाने वालों से सहानुभूति दिखाने को उनके साथ खड़े हो गए। ऐसा करते समय उन्होंने यह भी नहीं सोचा कि कहीं यह करके वे देश के साथ गद्दारी तो नहीं कर रहे हैं। ऐसे ही शब्दों के साथ वृन्दावन से वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राहुल को जेएनयू मुद्दे पर घेरने की कोशिश की। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन वित्त मंत्री अरुण जेटली, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंच से कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस कांग्रेस में कभी महात्मा गांधी रहे, उस पार्टी के नेता राहुल जेएनयू में राष्ट्रद्रोही नारे लगाने वालों के साथ खड़े हो रहे हैं। यह शर्मनाक स्थिति है। इसके बाद लगभग पौने दो बजे मंच पर पहुंचे वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि अब देश को वंशवाद से आजादी मिली है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।