तरूण गोगोई ने वित्तमंत्री अरूण जेटली पर साधा निशाना
(India)
असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने वित्तमंत्री अरूण जेटली की सुधार करो या भुगतो टिप्पणी को भाजपा का पूंजीवादी समर्थक एजेंडा करार दिया है। गोगोई ने कहा कि राज्यों को सुधार करो या भुगतो की नसीहत संबंधी अरूण जेटली की टिप्पणी राजग सरकार के पूंजीवादी समर्थक एजेंडे का प्रतीक है। जेटली ने सोमवार को हरियाणा में निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा था, जो सुधार नहीं करेंगे, उन राज्यों में लोगों को नुकसान होगा और जो निवेशकों को अधिक अनुकूल आर्थिक, कारोबार और राजनीतिक माहौल प्रदान करेंगे, निश्चित तौर पर वे राज्य विजयी होने जा रहे हैं। सुधार या नुकसान की बात आज के मुकाबले कभी और ज्यादा सच नहीं रही।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।