‘अनुपम खेर रियल लाइफ में भी खलनायक हैं’
(India)


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता योगी आदित्यनाथ ने फिल्म अभिनेता अनुपम खेर के उन्हें जेल में डालने वाले बयान पर पलटवार करते हुए बुधवार को कहा कि अपनी इस बात से उन्होंने साबित कर दिया है कि वह रील लाइफ में ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी खलनायक हैं। भाजपा सांसद किरण खेर के पति अभिनेता अनुपम खेर ने असहिष्णुता पर कोलकाता में हुई एक बहस में कहा था कि योगी और साध्वी जैसे लोगों को जेल में डाल देना चाहिए पर पूरे देश को असहिष्णु कहना गलत है। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री आदित्यनाथ ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, श्मैं उनकी सद्भावना के लिए उन्हें धन्यवाद दूंगा लेकिन उन्होंने साबित कर दिया है कि वह रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी खलनायक हैं।श् उल्लेखनीय है कि असहिष्णुता पर देश में चल रही बहस के दौरान खेर ने दिल्ली में एक मार्च निकाल कर असहिष्णुता पर चिंता जताने वालों और अवॉर्ड वापस करने वाले लेखकों की कड़ी आलोचना की थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।