भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर शिवसेना ने भाजपा को घेरा
(India)




शिवसेना ने भारत-पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित टी-20 विश्वकप मैच आयोजित कराए जाने की स्थिति में भाजपा को लोगों का गुस्सा भड़कने की चेतावनी देते हुए बुधवार को प्रश्न किया कि क्या पार्टी इस मैच के आयोजन का विरोध करने वाले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को देशद्रोही करार देगी। पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना में कहा, श्वीरभद्र ने उनके राज्य में होने वाले मैच का विरोध किया है। यह विरोध ना तो राजनीतिक है और ना ही धार्मिक। यह विरोध देश के लिए है क्योंकि कई शहीद जवानों के परिवार वहां रहते हैं।श् शिवसेना ने कहा, यदि उन्हें (सिंह) लगता है कि मैच आयोजित करना शहीद जवानों का अपमान होगा, तो क्या आप (भाजपा) उन्हें देशद्रोही करार देंगे और उन्हें इस अपराध के लिए फांसी पर लटका देंगे। सिंह ने कहा था कि पठानकोट आतंकी हमलों के बाद लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मैच का आयोजन स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि राज्य सरकार खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती और भारत की धरती पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों का स्वागत करना शहीद जवानों का अपमान होगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।