जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के फेसबुक पर इन दिनों कई अकाउंट मौजूद हैं, लेकिन उनमें से असली कोई नहीं है। जेएनयू छात्र संघ उपाध्यक्ष शेहला राशिद ने अपने फेसबुक पेज के जरिये लोगों को कहा है कि वे इन नकली अकाउंट से जारी जानकारी के प्रति सतर्क रहें। शेहला ने लिखा कन्हैया फिलहाल अपना फेसबुक अकाउंट नहीं चला रहे हैं। उसका फेसबुक अकाउंट है, लेकिन उसे अभी डीएक्टिव किया हुआ है। अगर कन्हैया फिर से अपना अकाउंट शुरू करता है तो हम उसका लिंक लोगों को शेयर करेंगे। शेहला के मुताबिक जेल में बंद उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य के नाम के भी कई अकाउंट चल रहे हैं। उन्होंने इन अकाउंट को चला रहे लोगों से अपील की है कि इन अकाउंट से जारी किसी भी जानकारी का इन छात्रों के खिलाफ उपयोग हो सकता है। ऐसे में जो भी इन अकाउंट का चला रहे हैं, वह जानकारी जारी करने में सतर्कता बरते। कन्हैया ने भी कुछ दिनों पहले कहा था कि फेसबुक के अकाउंट को उन्होंने फिलहाल बंद किया हुआ है। कुछ अन्य लोग उनके नाम से पेज और अकाउंट चला रहे हैं, जिनसे उनका कोई संबंध नहीं है। गौरतलब है कि जेएनयू विवाद के दौरान काफी नकली अकाउंट फेसबुक पर सामने आए हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।