बैंकों से करोड़ों रुपए कर्ज लेकर उद्योपति विजय माल्या के विदेश भागने के मामले पर संसद के अंदर और बाहर कांग्रेस ने सरकार को घेरा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 9000 करोड़ रुपए उठाकर माल्या जी भाग गए। अरुण जी से हमने पूछा कि माल्या जी देश से कैसे निकल गए? वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि किसी को विदेश जाने से रोकने के लिए कानूनी प्रक्रिया होती है। या तो आपका पासपोर्ट जब्त किया जाता है, या फिर अदालत से आदेश लिया जाता है। अन्यथा आप किसी को विदेश जाने से नहीं रोक सकते। बैंक यह आदेश लेने के लिए अदालत गए। इसका अनुमान लगाते हुए माल्या पहले ही विदेश चले गए। जेटली ने आगे कहा कि राहुलजी माल्या के बाहर जाने और ओतावियो क्वात्रोची के बाहर जाने में अंतर है। मैं बताना चाहता हूं कि जब स्विटजरलैंड के अधिकारी ने सूचित किया कि क्वात्रोची बोफोर्स सौदे में लाभ पाने वाला एक व्यक्ति है। उस समय के माधवन की अगुवाई वाली सीबीआई की जांच टीम ने उसका पासपोर्ट जब्त करने के लिए पत्र लिखा था। पर किसी ने उसे नहीं रोका। यह आपराधिक मामला है। माल्या के बारे में जेटली ने कहा कि जब वह देश छोड़कर गए उस समय कानूनी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।