महाराष्ट्र नव-निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने द्वारा महाराष्ट्र के प्रवासियों को लेकर दिए गए भड़काऊ बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने करार जवाब दिया है। गुरुवार को तेजस्वी ने कहा कि महाराष्ट्र किसी के बाप की जागीर नहीं है। गौरतलब है कि राज ठाकरे ने एमएनएस के 10वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा था कि सरकार ऑटो-रिक्शा के सात हजार नए रिक्शा परमिट जारी करने जा रही है। ये सभी परमिट बाहरी लोगों को दिए जाने वाले हैं जबकि यह परमिट मराठियों को दिए जाने चाहिए थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, वे गैर-मराठियों के प्रदेश में नए परमिट पर चलने वाले आटो-रिक्शों को जला दें। इस पर तेजस्वी यादव ने पटलवार करते हुए कहा कि मैं राज ठाकरे को बताना चाहता हूं कि महाराष्ट्र की किसी के बाप की जागीर नहीं हैं। महाराष्ट्र और ये देश सभी के लिए है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।