जेएनयू छात्र नेता कन्हैया कुमार के आजादी के नारे के अत्यंत लोकप्रिय होने के बाद दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में अपने काम-काज के प्रचार के लिए भी इस नारे का इस्तेमाल कर नया विज्ञापन अभियान शुरू करने का फैसला किया है। आजादी का यह नारा हाल में जेएनयू विवाद के दौरान बेहद लोकप्रिय हुआ। इसी नारे को लेकर कन्हैया के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में होर्डिंस और पोस्टर लगाए हैं तथा इसी तरह के विज्ञापन अखबारों और रेडियो पर दिए जाएंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।