मायावती ने की कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग
(India)

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को राज्य सभा में पार्टी के संस्थापक कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग की। मायावती ने राज्यसभा में कहा, ‘‘मैं आज कांशीराम के जन्मदिवस के मौके पर सरकार से अनुरोध करती हूं कि उन्हें गरीब और सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए दिए उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाए। सरकार को उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘माननीय कांशीराम ने कमजोर वर्ग के लोगों को उनके पैरों पर खड़े करने में मदद करने के लिए जीवनपर्यंत काम किया।’’ उन्होंने कहा कि समाज के लिए किए गए उनके बलिदान को याद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो दल आज कांशीराम जी के बारे में बात कर रहे हैं, वे ही आरक्षण के विरोधी थे। उन लोगों ने ही उनके विचारों का विरोध किया था। मायावती ने पार्टी संस्थापक के जन्मदिन पर छपे दिल्ली सरकार के विज्ञापन पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस, बीजेपी और अन्य दल अंबेडकर और कांशीराम की जयंती सिर्फ वोट लेने के लिए मनाती हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।