श्री श्री के खिलाफ कांग्रेस ने की कानूनी कार्रवाई की मांग
(India)


श्री श्री रविशंकर के विश्व सांस्कृतिक उत्सव के दौरान यहां कई केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने पर कांग्रेस ने मंगलवार को कानूनी कार्रवाई शुरू करने की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद तिवारी ने कहा कि जैसा जेएनयू मामले पर किया गया था वैसी ही कानूनी कार्रवाई इस मुद्दे पर की जानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के ओडियो-वीडियो फुटेज है, जिसमें कार्यक्रम में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन ने आयोजित किया था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।