दिल्ली पुलिस ने की एक कोर्ट को बताया कि आप नेता कुमार विश्वास के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ पार्टी की एक कार्यकर्ता ने यौन उत्पीड़न और शील भंग करने का आरोप लगाया है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा के निर्देशों के मुताबिक सरोजनी नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। शर्मा ने पाया कि आरोपी ने यौन संकेतों वाली टिप्पणी की थी और शिकायतकर्ता को रिझाने की कोशिश की थी, जिसकी पुलिस जांच की जरूरत है। पुलिस ने अपनी अनुपालन रिपोर्ट में कहा है कि कोर्ट के आदेश के कुछ घंटों बाद केस दर्ज कर लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 ए ( यौन उत्पीड़न) और 509 (एक महिला का शील भंग करने के इरादे से शब्द, हावभाव या हरकत) के तहत एफआईआर दर्ज की है और विषय की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी में शिकायतकर्ता ने विश्वास पर यौन संकेतों वाली टिप्पणी करने और उन्हें रिझाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। साथ ही, उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि विश्वास उनका शरीरिक शोषण करने की कोशिश कर रहे थे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।