कांग्रेस के बागियों के साथ विजय बहुगुणा
(India)


उत्तराखं डमें कांग्रेस के बागी विधायक अपने फैसले के पीछे मुख्यमंत्री हरीश रावत की इस कार्यप्रणाली को वजह बता रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफा भी मांगा है। इस पूरे सियासी ड्रामे के सूत्रधार पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और काबीना मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने अपने इस फैसले को राज्यहित में बताया। बकौल बहुगुणा, मैं तो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का समर्थक हूं। उनके बताए रास्ते और सिंद्धातों का पालन करते हुए ही मैने यह फैसला किया। मैं पिछले काफी समय से रावत जी को कार्यप्रणाली सुधारने का अनुरोध कर रहा था। हाईकमान से भी शिकायत की थी। रावत राज्य को विकास के बजाए विनाश की ओर ले जा रहे थे। शराब, खनन, भू उपयोग परिवर्तन समेत कई ऐसे फैसले हैं जो राज्य विरेाधी हैं। हरक ने कहा कि, अब पानी सिर के ऊपर से गुजर चुका था। मैंने कई बार रावत जी को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।