भारत माता की जय बोलने में कोई मुश्किल नहीं-फारूख
(India)


जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला ने कहा है कि किसी भी भारतीय को भारत माता की जय बोलने में कोई मुश्किल नहीं होनी चाहिए। अगर किसी भारतीय को ऐसा कहने में शर्म आती है तो समझिए वह अपने देश से प्यार नहीं करता और वही किसी धर्म का नहीं हो सकता। पटना में गोल्फ टूर्नामेंट में शिकरत करने आए फारूख ने कहा कि मुझे अपने मुल्क से प्यार है और भारत माता की जय बोलने में मुझे गर्व होता है। उन्होंने कहा कि हम भारत का खाना खाते हैं उसका पानी पीते हैं, उसमें जन्मे हैं और उसी की मिप्ती में मिल जाना है तो उसकी जय बोलने में किसी को परेशानी कैसे हो सकती है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैशी के उस बयान के बारे में जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं भारत माता की जय नहीं बोलूंगा पर फारूख ने कहा-ओवैशी बेवकूफ हैं जो ऐसी फिजूल की बातें करते हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।