दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता विजेन्द्र गुप्ता ने उपराज्यपाल से मांग की है कि चुनाव आयोग के नोटिस के बाद 21 संसदीय सचिवों को आवंटित सरकारी कार्यालय खाली कराए जाएं। इनकी नियुक्ति में संविधान की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कानूनी कार्रवाई की भी मांग की। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग करके इनकी नियुक्ति की है। इनकी नियुक्ति के बाद से जितना भी पैसा सरकार ने खर्च किया है उसकी ब्याज सहित वसूली की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 22 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र में भाजपा इस मुद्दे को उठाएगी। जबकि, संसदीय सचिवों पर कार्यवाही की मांग को लेकर भाजपा विधायक उपराज्यपाल से मुलाकात करेंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।