भारत देगा बांग्लादेश को 4.5 अरब डॉलर का कर्ज हुए ये 22 समझौते
(DELHI, DELHI) भारत ने बांग्लादेश के साथ अपने रिश्तों को क्षेत्र की जनता की खुशहाली एवं समृद्धि के लिये समर्पित करते हुए 4.5 अरब डॉलर का आसान कर्ज देने और परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के लिये सहयोग सहित 22 समझौतों पर हस्ताक्षर किये तथा कोलकाता से खुलना के लिये बस एवं रेल सेवा और राधिकापुर-बीरोल रेललिंक का उद्घाटन किया।

तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विस स्टॉफ कॉलेज और बांग्लादेश के मीरपुर स्थित डिफेंस सर्विसेज कमान एंड स्टॉफ कॉलेज के बीच रणनीतिक सहयोग बढ़ाना। बांग्लोदश और भारत के डिफेंस कॉलेज के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करना। रक्षा क्षेत्र में कर्ज सुविधा 50 करोड़ डॉलर तक बढ़ाना।

बाह्य अंतरिक्ष का शांतिपूर्ण कार्यों के लिए इस्तेमाल से जुड़े तीन अहम करार शामिल हैं। दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण कार्यों के लिए परमाणु ऊर्जा के इस्तेमाल परमाणु संयत्रों के नियमन और सुरक्षा के लिए तकनीक सहयोग के दो अहम समझौते किए गए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।