यह नहर विभाजन के पूर्व से ही कच्ची थी,इस कारण पानी का रिसाव होने से पाकिस्तान के किसानों ने ट्यबवेल खोद लिए थी और इनके माध्यम से सिचांई कर रहे थे । अच्छी मात्रा में पानी मिलने से पाकिस्तान का यह क्षेत्र सरसब्ज हो गया , खेतों में अच्छी फसल होने लगी । वहीं हमारी नहर का पानी जाने से राजस्थान के किसान मायूस थे । यह सिलिसला लम्बे समय से चल रहा था । सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हमारी नहर के कारण सीमा के साथ्-साथ पाक के किसानों ने ट्यृबवेल खोद लिए थे ।
इस कारण इनके खेतों में देश कपास, अमेरिकन कपास,गन्ना,गेंहू और सरसों की खेती होने लगी थी । अब एच नहर पक्की होने से पानी का रिसाव बंद हो गया,इस कारण सीमा से सटे पाक के कई खेत अब विरान हो गए । राज्य के सिंचाई मंत्री डॉ.रामप्रताप का कहना है कि एच नहर को पक्का करने के बाद पानी का रिसाव बंद हो गया ,इस कारण हमारे खतों की फसल अच्छी हो गई और अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे पाकिस्तान के खेत अब बंजर हो गए ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।