मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी.सतीश ने इन तीनों जिलों से एक लाख से अधिक की भीड़ जुटाने का लक्ष्य पार्टी के विधायकों एवं पदाधिकारियों को दिया है । भाजपा का मानना है कि मंगलवार को होने वाली सभा का राजनीतिक संदेश गुजरात तक जाएगा । गुजरात में इसी वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं । भाजपा प्रधानमंत्री की यात्रा का कितना अधिक राजनीतिक लाभ लेना चाहती है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वसुंधरा राजे,वी.सतीश दो बार उदयपुर की यात्रा कर चुके । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एक सप्ताह तक उदयपुर संभाग का दौरा करके आए, राज्य सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों,सांसदों,विधायकों के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों को पिछले एक सप्ताह से उदयपुर में तैनात कर रखा है । राज्य के सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान ने बताया कि प्रधानमंत्री मंगलवार को करीब 28 हजार करोड़ रूपए के विकास कायों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे । इस मौके पर केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी,मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे,केन्द्र में राज्य से मंत्री पी.पी.चौधरी,सी.आर.चौधरी. अजुüन मेघवाल,भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं गुजरात प्रभारी भूपेन्द्र यादव,सह संगठन मंत्री वी.सतीश मौजूद रहेंगे । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी का कहना है कि प्रधानमंत्री की यात्रा से जहां विकास कायों की सौगात मिलेगी,वहीं पार्टी की राजनीतिक यात्रा भी आगे बढ़ेगी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।