हालांकि निखिल के पिता बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकेंगे । निखिल के पिता प्रदीप भाटिया मीलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस जोधपुर में कार्यरत हैं । वे अभी जयपुर में है और पासपोर्ट जोधपुर में रखा हुआ है,वहां से पासपोर्ट लाकर वीजा बनाने की प्रक्रिया में लंबा समय लगने के कारण टेक्सास में ही निखिल का अंतिम संस्कार करने का निर्णय करना पड़ा ।
उन्होंने अमेरिका में भारतीय दूतावास एवं अपने रिश्तेदारों से हिंदू रीति से बेटे का अंतिम संस्कार कराने का आग्रह किया है । प्रदीप को बेटे के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया लाइव दिखाने के लिए भारतीय दूतावास ने प्रबंध किया है । निखिल की मां सुमन भाटिया पहले से ही टेक्सास में है । वे अपने बेटे की अस्थियां लेकर अगले सप्ताह भारत आएंगी । उल्लेखनीय है कि टेक्सास की ए एंड एन यूनिवर्सिटी में वाटर रिसर्च की पढ़ाई करने वाले निखिल पिछले शनिवार को एक झील में बह गए थे । निखिल को बाहर निकाला तो,इलाज के दौरान मौत हो गई
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।