कड़ी सुरक्षा के बीच राजस्थान में निकाय चुनाव की मतगणना जारी
(Jaipur, Jaipur) राजस्थान में मंगलवार को 49 नगर पालिकाओं के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है। इनमें पिछले दिनों नवगठित 6 नगर पालिकाएं भी हैं। नगर पालिकाओं के लिए 16 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इसमें 76.28 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया था। प्रशासन ने मतणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

राजस्थान में मंगलवार को 49 नगर पालिकाओं के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक 2105 वार्ड में 886 वार्डें के परिणाम घोषित हो गए। इसमें कांग्रेस 405, भाजपा 315, बसपा 11, सीपीआईएम 2 व निर्दलीय 153 वार्ड में जीत दर्ज की है। स्थानीय स्तर पर निर्धारित केंद्रों में मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। 24 जिलों में 49 निकायों के 2,105 वार्डों में चुनाव लड़े 7,942 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला होगा।

हनुमानगढ़ नगर परिषद चुनाव में इस बार चुनाव परिणामों ने विशेष रिकॉर्ड बनाया है। कांग्रेस में पहली बार तीन दम्पतियों को प्रत्याशी बनाया था। इसमें में वार्ड 1 व 19 से गणेश बंसल व पत्नी संतोष बंसल। वार्ड 8 से सुमित रिणवा व वार्ड 14 से सुमित पत्नी मंजू देवी। वार्ड 28 से अनिल खिचड़, वार्ड 29 से अनिल की पत्नी सुशीला देवी जीते हैं।

चूरु जिले की नगर पालिका राजगढ़ के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। इसमें सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस उभर कर सामने आई है। कांग्रेस की टिकट पर 15 प्रत्याशियों ने विजय हासिल की है, जबकि भाजपा के 11 तथा बहुजन समाज पार्टी के 7 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज करवाई है। 7 प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीते हैं।

सीकर नगर परिषद में परिषद में फिर बना कांग्रेस का बोर्ड
-65 में से 37 सीटों पर काबिज हुई कांग्रेस
-भाजपा ने 18, निर्दलीय ने 9 ओर माकपा मने जीती 1 सीट

टोंक में किसी को नहीं मिला स्पष्ट बहुमत। निर्दलीयों के सहयोग से बनेगी शहर की सरकार।

27 में कांग्रेस, 23 में भाजपा व 10 निर्दलीय जीते।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।