इस भर्ती परीक्षा में जयपुर के मयंक प्रताप सिंह ने पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं जयपुर की ही तनवी माथुर दूसरे स्थान पर रही हैं। तनवी विधानसभा सचिव प्रमिल कुमार माथुर की बेटी है। वहीं दीक्षा मदान ने तीसरा स्थान हासिल किया हैं। तो चौथे स्थान पर जयपुर की ही सोनल व्यास ने जगह बनाई हैं। परिणाम में पहले 4 में से 3 स्थानों पर जयपुर के विद्यार्थियों ने बाजी मारी हैं। वहीं छात्राओं ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया हैं।
टॉप 10 में इस बार 8 बेटियों ने बाजी मारी है। वहीं, दो स्थानों पर पुरूष अभ्यर्थी रहे है। आरजेएस मुख्य परीक्षा-2018 में सफल रहे अभ्यर्थियों के 9 नवंबर से इंटरव्यू शुरू थे। वहीं गत 7 व 8 सितंबर को आयोजित आरजेएस मुख्य परीक्षा परिणाम 16 अक्टूबर को जारी किया था। आरजेएस (सिविल जज कैडर-2018) की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 42 हजार 117 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा में 27 हजार 776 अभ्यर्थी ही बैठे। प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों के आधार पर 3 हजार 675 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हुए थे। इनमें से करीब 3200 अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में बैठे थे। मुख्य परीक्षा के नतीजों के आधार पर सफल रहे 499 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।