पद्मावत के बाद अब पानीपत पर छिड़ी राजस्थान में जंग, जाट नेताओं ने जताया विरोध प्रतिबंध की मांग
(Jaipur, Jaipur) फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारीकर की फिल्म पानीपत द ग्रेट बिट्रेयल में महाराजा सूरजमल को मराठा पेशवा सदाशिव राव से संवाद के दौरान इमाद को दिल्ली का वजीर बनाने एवं आगरा का किला उन्हें सौंप जाने की मांग करते बताया गया है। इस पर मराठा पेशवा सदाशिव राव आपत्ति भी जताते हैं और महाराजा सूरजमल अहमदशाह अब्दाली के खिलाफ युद्ध में साथ देने से इनकार कर देते हैं। इतिहास के जानकारों का दावा है कि फिल्म में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है। साथ ही फिल्म में महाराजा सूरजमल का संवाद हरियाणवी और राजस्थानी भाषा में बताया गया है। जबकि महाराजा सूरजमल ब्रजभाषा में ही संवाद करते थे। अब इस फिल्म को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। जाट समाज के नेताओं ने फिल्म से विवादित दृश्य नहीं हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

फिल्म में मराठा योद्धा सदाशिवराव भाऊ (अर्जुन कपूर द्वारा निभाया किरदार) अफगानों के खिलाफ मदद के लिए महाराजा सूरजमल से कहते हैं लेकिन सूरजमल बदले में कुछ चीज चाहते हैं। मांग पूरी नहीं होने पर वह सदाशिव के साथ युद्ध में जाने से मना कर देते हैं। फिल्म में स्थानीय लोग राजस्थानी और हरियाणवी बोल रहे हैं। भाषा को लेकर भी लोगों की आपत्ति है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।