राजस्थान- तय समय पर होगी व्याख्याता भर्ती परीक्षा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी मंजूरी
(Jaipur, Jaipur) शिक्षा विभाग में शिक्षक बनने की राह देख रहे बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने व्याख्यता भर्ती और थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती को लेकर शीघ्र भरने की मंजूरी दी है। इसे लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री गहलोत ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर इस पर जल्द अमल करने को कहा है।अधिकारियों के साथ बैठक में तय किया गया है कि पिछले दो सालों से अध्ययनरत लाखों अभ्यर्थियों के हितों के मद्देनजर तथा जुलाई 2020 से शुरू होने वाले नए शैक्षिणिक सत्र में रिक्त पदों पर व्याख्याता उपलब्ध हो सकें इसके लिए वर्तमान में चल रही पांच हजार पदों की व्याख्याता भर्ती परीक्षा-2018 नियत तिथि पर ही की जाए।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को समय से सरकारी शिक्षक भर्ती का लाभ देने के साथ ही उन्हें विभिन्न नई भर्तियों के माध्यम से उचित अवसर प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में गहलोत ने कहा कि सरकार की मंशा है कि शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।