कोरोना वायरस ने राजस्थान में दी दस्तक ' कोरोना पॉजिटिव' इटली नागरिक के संपर्क में आए लोगों की जांच
(Jaipur, Jaipur) सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कोरोना के शिकार इटली नागरिक की पत्नी की दूसरी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बुधवार शाम पुणे से आई दूसरी जांच की रिपोर्ट में भी पॉजिटिव आई। बता दे जयपुर में अब 2 पॉजिटिव मरीजों के साथ 18 संदिग्ध मरीज भर्ती है। सिंह अस्पताल में कल दिनभर में 6 संदिग्ध मरीजों को भर्ती कराया गया है जबकि 3 संदिग्ध और 2 पॉजिटिव मरीज पहले से भर्ती है। इन सभी मरीजों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है ।इधर प्रताप नगर स्थित आरयूएचएस अस्पताल में मंगलवार को शिफ्ट किए गए 9 संदिग्ध मरीजों का इलाज जारी है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कोरोना पॉजिटिव विदेशी दंपति के संपर्क में आए सभी लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है । बता दे इटली से आए इस दंपत्ति के जयपुर स्थित एक निजी होटल का स्टॉफ और अस्पताल के डॉक्टर संपर्क में आए थे ऐसे में इन सभी लोगों की भी जांच की गई थी । देर रात इन सभी की रिपोर्ट आ गई है । रिपोर्ट में ये सभी लोग नेगेटिव पाए गए ।
214 लोगों की जांच, 2 पॉजिटिव आए
बता दे प्रदेशभर में अब-तक 214 लोगों की कोरोना वायरस की जांच की जा चुकी है जिसमे 2 इटालियन नागरिक पॉजिटिव पाए गए जबकि 212 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।