दिवाली पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग,चार ग्रहों की बन रहीं युति,सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा रहेंगे मौजूद
(India)

धनतेरस इस साल 2 नवंबर 2021 को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस का त्योहार कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इसे धन त्रयोदशी या धनवंतरी जयंती भी कहते हैं। दिवाली के दिन चार ग्रहों की युति बन रही है। दीपावली के दिन तुला राशि में सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा मौजूद रहेंगे। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र को सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। सूर्य को ग्रहों का राजा, मंगल को ग्रहों का सेनापति और बुध को ग्रहों का राजकुमार कहते हैं। चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।