देश की पहली रैपिड ट्रेन: 100% मेड इन इंडिया, 180 की स्पीड से दौड़ेगी
(India) दिल्ली-मेरठ रूट पर चलाई जाने वाली देश की पहली रैपिड ट्रेन भारत सरकार को सौंप दी गई है। इसका रनिंग रूट भी तैयार कर लिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम यानी NCRTC ने इसका ट्रायल रन अगस्त में तय किया है।

180 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली ये ट्रेन फेज-1 में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किमी एरिया में चलाई जाएगी। महज 62 मिनट में दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए ये मेरठ पहुंचेगी। यानी कुल-मिलाकर इसे हम बुलेट ट्रेन का ट्रेलर मान सकते हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।