(India)
अमेजन के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल जेफ बेजोस (Jeff Bezos) ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने अमेरिकी सिंगर, एक्ट्रेस और समाजसेविका डॉली पार्टन को 'Courage and Civility Award' देने का फैसला किया है. इस अवार्ड के जरिए जेफ बेजोस डॉली पार्टन तो पूरे 100 मिलियन डॉलर का इनाम देंगे. इस इनाम के पैसे को एक्ट्रेस किसी भी चैरिटी के लिए दान कर सकती हैं. डॉली पार्टन (Dolly Parton) को समाज सेवा के लिए जाना जाता है. साल 1988 में उन्होंने 'The Dollywood Foundation' की नींव रखी थी जिसके जरिए वह लाखों की बच्चों की मदद करती है जिससे उन्हें पढ़ाई में मदद मिल सकें. इसके अलावा उन्होंने कोरोना महामारी में भी लोगों की बहुत मदद की थी.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।