(Amber, Jaipur)
नव वर्ष के स्वागत और वर्ष 2023 की विदाई के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पिंक सिटी जयपुर पहुंच रहे हैं। पर्यटन स्थल आमेर फोर्ट, जलमहल, हवामहल जंतर मंतर, अल्बर्ट हॉल, नाहरगढ़ फोर्ट, झालाना जंगल सफारी, बायोलॉजिकल पार्क समेत अन्य पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार बने हुए हैं। बड़ी संख्या में पर्यटकों वाहनों की आवाजाही से जाम के हालात बने हुए हैं | बड़ी चौपड़ से लेकर आमेर फोर्ट तक पर्यटक वाहनों की रेलमपेल से रेंग रेंगकर चलते वाहनों से राहगीरों की भी परेशानी का सबक बना हुआ है। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से पर्यटन उद्योग में भी हैं | लोगों के रोजगार के संसाधन बढ़ने से पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग खुश नजर आ रहे हैं| साथ ही साथ जयपुर ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सड़कों पर कड़ी मेहनत करते नजर आएं यातायात पुलिसकर्मी | सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि एक पर्यटक 50 लोगों को रोजगार देता है, ई-रिक्शा, रेस्टोरेंट, ट्रैवल एजेंसी, हस्तशिल्प, सांगानेरी प्रिंट,एवं चाटभण्डार आदि पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायों में पर्यटक पहुंचते हैं | आपको बता देते है कि राजा जयसिंह द्वितीय के नाम पर ही इस शहर का नाम जयपुर पड़ा। जयपुर भारत के टूरिस्ट सर्किट गोल्डन ट्रायंगल का हिस्सा भी है|
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।