(Jaipur, Jaipur)
जयपुर में ईवीएम के विरोध में वकीलों, पब्लिक अगेंस्ट करप्शन संस्था, जयपुर शहर जिला कांग्रेस विधि मानवाधिकार विभाग और सैंकड़ों की तादाद में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रदर्शन किया। जनता को संबोधित करते हुए पब्लिक अगेंस्ट संस्था के संयोजक एडवोकेट पूनम चंद भंडारी ने बताया कि चंडीगढ़ में ईवीएम से मतदान होता तो फर्जीवाड़ा पकड़ में नहीं आता, बैलेट पेपर से मतदान होने के कारण ही फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है और अब तो सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज और पूर्व चुनाव आयोग के सदस्य, सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स ने साबित कर दिया कि ईवीएम में गड़बड़ी होती है। इसलिए ईवीएम को हटाकर बैलट पेपर से चुनाव कराना चाहिए। पूर्व महाधिवक्ता गिरधारी सिंह बापना ने संबोधित करते हुए कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी होती है और जब जनता को ईवीएम पर विश्वास नहीं है तो चुनाव आयोग ईवीएम से क्यों मतदान करवाना चाहता है । कांग्रेस के विधि मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष कुलदीप पूनिया ने कहा कि भारत की जनता को अब ईवीएम पर भरोसा नहीं रहा है। शराब आंदोलन के प्रणेता धर्मवीर कटेवा ने कहा कि भारत में ईवीएम में गड़बड़ी हो रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।