भजनलाल सरकार ने रामभक्तों को बड़ा तोहफा दिया, अयोध्या के लिए जयपुर से रवाना हुए रामभक्त
(Jaipur, Jaipur) जयपुर से शुरू होकर अयोध्या को जाने वाली रोडवेज बस को भजनलाल सरकार ने रवाना कर दिया है यानी अब से भक्तगण अयोध्या की सैर कर पाएंगे। मुख्यमंत्री ने ओटीएस से रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऐसे में भजनलाल ने रामभक्तों को बड़ा तोहफा दिया है। इस दौरान सीपी जोशी, परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा और कई बीजेपी नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मैं बस में यात्रा के लिए जा रही सभी माता-बहनों को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 1 तारीख से हवाई सेवा प्रारंभ कर दी है और आज सभी संभागों से बसों की रवानगी हो रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।