(Jaipur, Jaipur)
राजस्थान के सबसे बड़े बजरी और होटल कारोबारी मेघराज सिंह के ठिकानों पर ED की छापेमारी, देर रात 11 बजे तक चलती रही जांच पड़ताल | जयपुर समेत 50 और जगहों पर टीम की रेड पूरी हो गई है। सभी टीमें जयपुर ईडी मुख्यालय के लिए रवाना हो चुकी है, इस दौरान ईडी के अधिकारियों ने डिजिटल सबूत, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क और 35 लाख कैश सीज किया है। तीन दिन चली इस रेड में मेघराज सिंह से ईडी का संपर्क नहीं हो पाया। साथ ही ED ने मेघराज सिंह के जयपुर, नागौर और उदयपुर के ठिकानों पर भी रेड मारी थी। ईडी ने एमआरएस ग्रुप के सभी बैंक खाते सील कर दिए हैं। 200 फीट के पास जयपुर ऑफिस में ईडी को सर्च के दौरान लॉकर से 5 लाख रुपए मिले हैं। वहीं, नागौर से 30 लाख रुपए नगद मिले। दोनों कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों को पैसों की जानकारी नहीं होने की बात कही। ईडी ने पैसा सारा सीज कर दिया। ED को जांच पड़ताल में कार्यालय विभाग से जुड़ी फाइल भी मिली हैं। ईडी के पास इनपुट हैं कि ग्रुप का बड़ा पैसा विदेश में जमीन पर इन्वेस्ट किया हुआ है, इनपुट यह भी है कि प्रदेश के कुछ बड़े राजनेताओं ने ग्रुप के साथ मिल कर लंदन में पैसा इन्वेस्ट किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।