कम्प्यूकॉम ग्रुप के एम डी SK सुराणा को  मिला राजस्थान रत्न सम्मान
(Jaipur, Jaipur) राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासु देवनानी ने राजस्थान रत्न पुरस्कार से कम्प्यूकॉम ग्रुप के एम डी SK सुराणा को किया सम्मानित | राजस्थान रत्न, राजस्थान सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है, जो 2012 से प्रारंभ हुआ। 18 /02 /2024 यानी आज राजस्थान रत्न पुरस्कार को कम्प्यूकॉम ग्रुप के एम डी SK सुराणा दिया गया। जयपुर में आईटी वॉइस एक्सपो- 2024 का समापन, विधानसभाध्यक्ष देवनानी ने कम्प्यूकॉम ग्रुप के एमडी एसके सुराणा को राजस्थान रत्न सम्मान से नवाजा | कई कंपनियां और एक्सपर्ट्स हुए शामिल | राजस्थान के सबसे बड़े तीन दिवसीय आईटी वॉइस एक्सपो- 2024 का राजस्थान रत्न सम्मान समारोह के साथ समापन हुआ।जिसमें देश विदेश के आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां और एक्सपर्ट्स शामिल हुए। । इस मौके पर इंफॉर्मेशन टैक्नॉलोजी क्षेत्र में उल्लेखनिय कार्य के लिए कम्प्यूकॉम और जनटीवी ग्रुप के एमडी एस के सुराणा को राजस्थान रत्न सम्मान से नवाजा गया। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने एसके सुराणा को सम्मानित किया। इस मौके पर एस के सुराणा ने ऐसे आयोजनों की महत्ती भूमिका बताई। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि हर छह महीने में बदल रही टैक्नॉलोजी के दौर में ऐसे आयोजनों से प्रदेश में आईटी इंडस्ट्री को मजबूत करने में मदद मिलेगी। जिससे प्रदेश की प्रतिभाएं प्रदेश से बाहर नहीं जाएगी कंप्यूकॉम परिवार के सदस्यों के लिए गर्व का क्षण |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।