(Jaipur, Jaipur)
राजस्थान यूनिवर्सिटी कैंपस में रविवार को देर रात लकड़बग्घा के आने से कैंपस में हड़कंप मच गया।यहां खेल के मैदान में लकड़बग्घा घूमते नजर आया | कुत्तों के भौंकने पर लकड़बग्घा के आने का पता चला | कैंपस में जरख के घूमने का पता चलने पर हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स में सनसनी फैल गयी | कैंपस में कुछ देर रुकने के बाद जरख झालाना के जंगल की ओर चला गया | जरख यूनिवर्सिटी कैंपस में करीब आधे घंटे तक घूमता रहा। इस दौरान कुत्तों का झुंड भौंकते हुए जरख के पीछे-पीछे दौड़ता रहा। और कुत्तों के परेशान करने पर जरख राजस्थान यूनिवर्सिटी कैंपस से झालाना के जंगलों की ओर भाग निकला। यूनिवर्सिटी कैंपस के हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट कृष्णा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों पहले भी कैंपस में जरख दिखाई दिया था। यूनिवर्सिटी प्रशासन और वन विभाग दोनों को इस बारे में बता दिया गया था। देर रात तक लाइब्रेरी से पढ़कर स्टूडेंट्स अपने-अपने हॉस्टल लौटते हैं। रात के अंधेरे में जरख के हमले की संभावना को लेकर स्टूडेंट्स में डर का माहौल बन गया है | वन विभाग ने बताया की खाने की तलाश में जरख यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंच गया होगा, क्युकी झालाना के जंगलों में कई जरख पाए जाते है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।