(Jaipur, Jaipur)
जयपुर के सांगानेर सदर थाना इलाके में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास रात ढाई बजे भीषण आग लग गई, आस पास की जगहों पर भी आग का फैलाव रहा | मोके पर पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती छह महिलाओं को बाहर निकालकर जान बचाई। अग्निशामक यंत्र ने दो घंटे में आग पर काबू पाया, आग लगने का कारण ये बताया जा रहा कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किल होने से थड़ियों में आग लग गई थी। जिसके वजह से आग ने भीषण पकड़ बना ली थी, इससे दर्जन थड़ी आग की चपेट में आ गईं। सांगानेर सदर थाने के हैड कॉन्स्टेबल हरदयाल ने बताया- वह रात को ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली की वाटिका स्वास्थ्य केन्द्र के पास आग लग गई। इस पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग इतनी भीषण थी की आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। इस दौरान पुलिसकमियों को आग स्वास्थ्य केन्द्र की ओर बढ़ती दिखाई दी। इस पर केन्द्र में भर्ती 6 महिलाओं को पीसीआर में बिठाकर उन्हें केन्द्र से दूर किया। आग को कंट्रोल करने के बाद जब पुलिस ने नुकसान का आंकलन किया। जांच के दौरान पुलिस को थड़ियों में भरे हुए सिलेंडर मिले। कुल 7 सिलेंडर भरे हुए मिले। अगर सिलेंडर फट जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। ये हादसा बढ़ जाता तो जनता को भारी नुकसान झेलना पड़ता |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।