जयपुर में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से बिहार के 5 लोग जिंदा जले
(Jaipur, Jaipur) जयपुर में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से एक पूरा परिवार जिंदा जल गया |जयपुर से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है कि जयपुर में सिलेंडर में आग लगने से बिहार के एक पूरे परिवार की मौत हो गई है। भीषण आग में पांच लोगों की जलने से मौत हो गई, पति-पत्नी के साथ-साथ तीन बच्चों की भी मौत हो गई है | जयपुर पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है कि सिलेंडर और चूल्हा कमरे के गेट पर रखा था, इसलिए कोई व्यक्ति बाहर नहीं आ सका | यह दर्दनाक घटना गुरुवार सुबह 7.30 बजे विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव की बताई जा रही है | जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया। विश्वकर्मा थाना इलाके के जैसल्या गांव के यादव मार्केट के पास एक घर में आग लगने से तीन मासूमों समेत पांच लोग जिंदा जल गए। अलसुबह अचानक घर में लगी आग हवा के साथ तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। इस दौरान घर में मौजूद पति- पत्नी और तीन बच्चे आग की लपटों से घिर गए और जिंदा जल गए। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस टीम ने आग को बुझाने के प्रयास किए। कड़ी मशक्कत के बाद घर में लगी आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक तौर पर घर में रखे गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते आग लगने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।