सोनिया गांधी ने जयपुर में कहा कि मोदी जी ने खुद को महान बताकर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई
(Jaipur, Jaipur) लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने शनिवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में रैली की, इस रैली में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा | जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में हो रही इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक बार फिर चुनावी घोषणा पत्र लॉन्च किया | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी भ्रष्टाचारियों को अपनी पार्टी में शामिल कर रहे है | जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी ने पार्टी का घोषणा पत्र लॉन्च किया। मंच पर गहलोत, डोटासरा, पायलट, रंधावा ने उनका स्वागत किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।