(Jaipur, Jaipur)
राजधानी जयपुर में ज्वेलर के सुसाइड मामले को लेकर परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है । घटना शहर के मुरलीपुरा इलाके के बंधु नगर की है । जहां सट्टे में लाखों रुपए हारने के बाद तंग आकर ज्वेलर राकेश प्रजापत ने फंदा लगाकर जान दे दी । मृतक ने सुसाइड से पहले एक वीडियो भी बनाया । मृतक ने कुछ लोगों पर सट्टा लगवाकर 35 लाख रुपए लूटने का आरोप लगाया। ज्वेलर ने वीडियो में अपनी मौत के जिम्मेदारों से 35 लाख रुपए लेकर परिजनों को दिलाने की भी पुलिस — प्रशासन से मांग की है । मामला सामने आने के बाद मुरलीपुरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है । पुलिस ने मृतक के परिजनों से भी मामले की जानकारी मांगी है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।