(Jaipur, Jaipur)
11 ट्रेनी एसआई और एक कांस्टेबल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट: कोर्ट ने कहा- 1 मई से एक हफ्ते के अंदर सुनवाई पूरी कर फैसला ले हाईकोर्ट | एसआई भर्ती मामले में गिरफ्तार 11 प्रशिक्षु एसआई और एक सिपाही समेत 12 आरोपियों की जमानत रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई |जयपुर मेट्रो-द्वितीय की सीएमएम कोर्ट ने 12 अप्रैल को आरोपी को जमानत देने का आदेश दिया था याचिका में उच्च न्यायालय के 15 अप्रैल के आदेश पर रोक लगाने और आरोपी आवेदकों को रिहा करने का अनुरोध किया गया है | राज्य सरकार की ओर से एएजी शिवमंगल शर्मा मामले की पैरवी करेंगे | कोर्ट ने गिरफ्तार प्रशिक्षु एसआई हरखू, मंजू, सुरेंद्र कुमार, जयराज सिंह, सुभाष, दिनेश, चेतन सिंह, मालाराम, राकेश, दिनेश, चेतन सिंह, मालाराम, राकेश, अजय, मनीष और कांस्टेबल अभिषेक को जमानत पर रिहा करने के निर्देश दिया था ।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।