इस अवसर पर चेयरपर्सन निर्मल पंवार ने कहा कि मेहनत से ही हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने यूपीएससी में चयनित होने पर खुशहाली और विनायक को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आप दोनों हमेशा समाज और देशसेवा को सर्वोपरी रखेंगे। चेयपर्सन पंवार ने स्टूडेंट्स से उनके बताए टिप्स अपनाने की सलाह दी। स्टूडेंट्स ने दोनों प्रतिभाओं से सवाल भी पूछे।
व्याख्यान में बीकानेर निवासी खुशहाली ने कहा कि असफल होने पर डरने की बजाय कड़ी मेहनत करनी चाहिए। किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत और लगन बेहद जरूरी है। उसके बिना यूपीएससी जैसी देश की सबसे बड़ी परीक्षा में पास होना संभव नहीं है। खुशहाली ने कहा कि वह दो बार इंटरव्यू तक पहुंच गई थी मगर तीसरी बार में मेहनत सफल हुई। उन्होंने कहा कि यह मुकाम मैंने सेल्फ स्टडी से हासिल किया है।
कार्यक्रम में यूपीएससी में 180वीं रैंक पर चयनित विनायक कुमार ने कहा कि लक्ष्य डिसाइड हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। इसलिए अपना टारगेट तय कर कॉन्फीडेंस के साथ पढ़ाई करनी चाहिए। विनायक का मानना है कि आजकल यूट्यूब और सोशल मीडिया भी परीक्षाओं में बहुत मदद करता है। मगर अच्छे चेनल्स का चुनाव एक बड़ी चुनौती रहती है। अंत में स्टूडेंट्स ने खुशहाली और विनायक से यूपीएससी से संबधित सवाल पूछे, जिनके दोनों शख्शियतों ने संतुष्टिपूर्ण जवाब दिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।