एक्सपर्ट्स ने दिए बच्चों को ग्रूमिंग टिप्स, रैंप वॉक रिहर्सल को किड्स ने किया एंजॉय
(Jaipur, Jaipur) हेरिटेज किड्स फैशन शो का ग्रूमिंग सैशन सहकार मार्ग स्थित वेदरूप सैलून में बुधवार कोआयोजित किया गया। ग्रूमिंग सेशन में फैशन एक्सपर्ट डॉ बुलबुल नायक ने बच्चों को रैंप वॉक, फोटो सेशन के टिप्स दिए। इस शो में पार्टिसिपेट कर रहे बच्चों को एक्सपर्ट पैनल द्वारा मॉडलिंग, फैशन, रैंप, स्टाइलिंग इत्यादि से संबंधित जानकारी एवं टिप्स दी गई। बच्चों ने भी इस एक्टिविटी को खूब एंजॉय किया और अपने कॉन्फिडेंस को निखारा। कार्यक्रम में वेदरूप की मैकअप एक्सपर्ट डॉ आरती जैन ने बच्चों को ब्यूटी टिप्स दिए। कार्यक्रम संयोजक अर्चना बैराठी ने बताया कि इस फैशन शो में 2 से 12 साल के बच्चे भाग ले सकते है। 18 मई को होगा फैशन शो
अर्चना ने बताया कि हेरिटेज किड्स फैशन शो का आयोजन 18 मई को इंद्रलोक सभागार में होगा, जहाँ नन्ने- मुन्ने बच्चे रैंप वॉक कर सभी का दिल जीतते हुए नजर आएंगे। -तीन कैटेगरी में होगा शो अर्चना ने बताया कि ये अनन्य सोच सेवा संस्थान की ओर से आयोजित ये किड्स फैशन शो तीन कैटेगरी 2 से 5, 6 से 8 और 9 से 12 में आयोजित होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।