(Jaipur, Jaipur)
बोराज रोड बेगस स्थित श्री मंगल कॉलेज में गर्मी के प्रकोप को देखते हुए बेजुबान पशु पक्षियों के लिए परिंडे बांधने के अभियान का सुभारंभ कॉलेज फाउंडर चेयरमैन श्री आर. पी. यादव एवम चेयरमैन डॉक्टर अरूण गुप्ता ने कॉलेज कैंपस से किया । कॉलेज स्थित प्रांगण में लगभग 15 परिण्डे कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए। इस अवसर पर कॉलेज फाउंडर चेयरमैन आर. पी. यादव ने बताया की इस अभियान के तहत कॉलेज द्वारा बेगस के विभिन्न स्थानों पर लगभग 150 परिंडे बांधे जायेंगे।तथा चेयरमैन डॉ. अरुण गुप्ता ने विधार्थियो को पशु पक्षियों को इस गर्मी के मौसम में अपने घरों पर भी पानी के बर्तन छाया में रखने के लिए प्रेरित किया ,साथ ही कॉलेज निदेशिका श्रीमती सीमा यादव ने इस अवसर पर सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।