अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर चिकित्सा मंत्री ने आरयूएचएस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में किया योगाभ्यास
(Jaipur, Jaipur) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित योग शिविर में भाग लिया। खींवसर ने यहां योग प्रशिक्षकों के
निर्देशन में विभिन्न योग क्रियाएं कीं। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि योग दुनिया को भारत की अमूल्य देन है। हमारे देश में ऋषि-मुनियों ने योग क्रियाओं के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से पूरी दुनिया ने योग के महत्व को समझा है। चिकित्सा
मंत्री ने कहा कि प्राणायाम, ध्यान, योग, आसन आदि से हमारी आंतरिक शक्ति मजबूत होती है और ऊर्जा का संचार होता है। हर व्यक्ति को स्वस्थ और निरोगी जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इस अवसर पर राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. धनंजय
अग्रवाल, कुलसचिव हरफूल पंकज, आरयूएचएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.विनोद जोशी, आरयूएचएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह सहित आरयूएचएस से संबद्ध अस्पतालों के चिकित्साधिकारी, कित्साकर्मी एवं मेडिकल छात्र उपस्थित थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।