(Amber, Jaipur)
जयपुर ग्रामीण लोकसभा चुनाव परिणाम का मामला राजस्थान हाईकोर्ट पहुंच गया है | जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से चुनाव परिणाम हारने वाले प्रत्याशी अनिल चोपड़ा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव परिणाम को चुनौती दी है | जस्टिस उमाशंकर व्यास ने मामले में सुनवाई 13 अगस्त तक टाल दी है...याचिका में विजयी प्रत्याशी सांसद राव राजेंद्र सिंह और मुख्य चुनाव अधिकारी समेत अन्य को पक्षकार बनाया गया है | अनिल चोपड़ा ने याचिका में कहा है कि चुनाव परिणाम की मतगणना में अनियमितताएं बरती गई हैं | इसलिए चुनाव परिणाम को रद्द कर ईवीएम और पोस्टल बैलेट के मतों की दोबारा गिनती की जाए | साथ ही पूरी मतगणना प्रक्रिया की सीसीटीवी फुटेज भी कोर्ट में पेश की जाए | याचिका में कहा गया है कि उन्हें बताया गया कि वे मात्र 1615 मतों से हारे हैं...जब उन्होंने पोस्टल बैलेट मतों की दोबारा गिनती की मांग की तो उन्हें मना कर दिया गया और कहा गया कि पोस्टल बैलेट की संख्या कम है...जबकि इनकी संख्या 1615 से ज्यादा थी |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।