एचजेयू की कुलपति प्रो.डॉ. सुधि राजीव ने बताया कि राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होने वाले इस आयोजन में एबीपी न्यूज के कार्यकारी संपादक श्रीवर्धन त्रिवेदी, भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली के असिस्टेंट डायरेक्टर अंकुर विजयवर्गीय, डिफेंस पीआरओ राजस्थान कर्नल अमिताभ शर्मा, जानेमाने स्तंभकार डॉ. राजेश कुमार व्यास और वरिष्ठ फोटो पत्रकार पुरुषोत्तम दिवाकर प्रमुख रूप से शिरकत करेंगे।
व्याख्यामाला और कार्यशाला के संयोजक डॉ. अजय कुमार सिंह और मीडिया प्रभारी डॉ. रतन सिंह शेखावत ने बताया कि 9 जनवरी को सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा अन्य संस्थानों में मीडिया के विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थी भी इसमें भाग लेंगे। पंजीकरण करवाने वाले सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक और मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार भी उपस्थित रहेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।