अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर जयपुर में हुआ राज्यस्तरीय समारोह,सीएम भजनलाल ने किया पौधारोपण
(Jaipur, Jaipur) अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने वन प्रशिक्षण एवं प्रबंधन संस्थान का उद्घाटन किया। उन्होंने सीतामाता शोभारण्य, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान जूना में इको-टूरिज्म सुविधाओं, नाहरगढ़ जैविक उद्यान में इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जयपुर के पुरातत्व महोत्सव के दौरान की कई यादें भी ताजा कीं। मुख्यमंत्री ने आरएसआईसी में पौधारोपण भी किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने वनमित्रों को किट प्रदान की। साथ ही वन विभाग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।