(Jaipur, Jaipur)
जयपुर के नाहरगढ़ रोड पर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने सोमवार देर रात को जमकर कहर बरपाया। नशे में धुत एक कार चालक तेज रफ्तार से दौड़ती कार से कई वाहनों को टक्कर मारता हुआ फरार हो गया । इस घटना में कार ने करीब आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली । एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बजरंग सिंह शेखावत ने बताया पुलिस ने घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त कर आरोपी चालक उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।