xAI ने पेश किया Grok का नया फीचर, अब तस्वीरें पहचानकर हिंदी में भी दे सकेगा जानकारी
(India) xAI ने अपने AI चैटबॉट Grok में कुछ शानदार नए फीचर्स जोड़े हैं, जिससे इसका इस्तेमाल अब और भी मजेदार और आसान हो गया है। अब यूजर्स Grok Vision के ज़रिए अपने फोन के कैमरे से किसी भी चीज़ को दिखाकर उस बारे में सवाल पूछ सकते हैं। यह फीचर अभी सिर्फ iOS पर मुफ्त में मिल रहा है, जबकि एंड्रॉयड यूजर्स को इसका इस्तेमाल करने के लिए SuperGrok सब्सक्रिप्शन लेना होगा। Grok अब सिर्फ अंग्रेज़ी ही नहीं, बल्कि हिंदी, फ्रेंच, जापानी, स्पैनिश और तुर्की जैसी भाषाओं में भी बात कर सकता है। खास बात ये है कि अब ये वॉयस मोड में भी काम करता है, यानी आप माइक से सवाल पूछ सकते हैं और उसी भाषा में जवाब भी पा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें अब रियल-टाइम वेब सर्च की सुविधा भी है, जिससे आप ताज़ा खबरें या ऑनलाइन जानकारी तुरंत जान सकते हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।