(Jaipur, Jaipur)
राजस्थान में 'वंदे गंगा' जल संरक्षण-जन अभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान आज से 20 जून तक पूरे प्रदेश के गांव-ढाणियों में चलेगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 5 जून 2025 को जयपुर के रामगढ़ बांध पर 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा को शुभ संयोग बताया। उन्होंने कहा कि जनजागृति के जरिए इस अभियान को जनांदोलन बनाया जाएगा। अभियान के सफल संचालन के लिए 41 जिलों में मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।