सैमसंग ने इस तिमाही में करीब 6.14 करोड़ यूनिट्स शिप किए, जो पिछले साल की तुलना में 37 लाख यूनिट्स ज्यादा हैं। कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर 18.4% पर पहुंच गया। इस उछाल के पीछे कंपनी की Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 सीरीज़ का बड़ा योगदान रहा है। दोनों मॉडलों में दिए गए शक्तिशाली AI फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस ने उपभोक्ताओं को खूब आकर्षित किया। वहीं, Apple लगभग 5.87 करोड़ यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही। iPhone 17 सीरीज़ की लॉन्चिंग के बाद कंपनी ने अपनी बिक्री में अच्छा उछाल दर्ज किया, लेकिन सैमसंग की लीड को नहीं तोड़ सकी।
तीसरे स्थान पर Xiaomi रही, जिसका मार्केट शेयर 13.5% तक पहुंचा। इसके बाद Transsion (9%) और Vivo (8.9%) ने उभरते बाजारों में शानदार प्रदर्शन किया। इन कंपनियों ने कम कीमत में AI फीचर्स से लैस स्मार्टफोन्स पेश कर मिड-रेंज उपभोक्ताओं को आकर्षित किया। IDC के विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले महीनों में स्मार्टफोन इंडस्ट्री में AI ही सबसे बड़ा गेम-चेंजर साबित होगा। कंपनियां अब हर बजट कैटेगरी में AI इंटीग्रेशन पर फोकस कर रही हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को जोड़ा जा सके।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।