(India)
पीएम मोदी का रविवार को असम और प. बंगाल दौरे का दूसरा दिन है। पीएम शनिवार शाम असम पहुंचे थे। उन्होंने सुबह 11 बजे कलियाबोर में 6 हजार 957 करोड़ के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी।इससे पहले उन्होंने काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट के मॉडल का रिव्यू किया। साथ ही अधिकारियों से इसके बारे में जानकारी ली। यह एक प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है जिसका मकसद ट्रैफिक जाम को कम करना और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के आसपास वन्यजीवों की रक्षा करना है। पीएम ने दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों- डिब्रूगढ़-गोमती नगर और कामाख्या-रोहतक को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के लोगों की पहली पसंद बन गई है। देश कांग्रेस को लगातार नकार रहा है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।